Posted inGeneral News

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी किया दृष्टि पत्र

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में

झुंझुनू, आज जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में नगर निकायों के लिए पार्टी का मेन्युफेस्टो दृष्टि पत्र के जारी किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच ने कहा कि राज्य में 18 साल भाजपा का शासन रहा और शेष समय कांग्रेस का राज रहा है इस दौरान जितना भारतीय जनता पार्टी ने शहरों का सर्वांगीण विकास किया वह उल्लेखनीय है। आज जो तस्वीर राजस्थान में शहरों की दिखाई दे रही है वह भाजपा की ही देन है। वहीं सांसद नरेंद्र कुमार ने एक सवाल के जवाब में बताया कि अलग-अलग राजनीतिक परिस्थितियां होती है उसी के हिसाब से पार्टी ने कई जगह अपने प्रत्याशी नगर निकाय चुनाव में नहीं उतारे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में जितना विकास हुआ है उसका उदाहरण कहीं भी देखने को नहीं मिलेगा। यह सब काम भाजपा के कार्यकाल में हुए हैं। कांग्रेस पार्षदों द्वारा भेदभाव करने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि किसी प्रकार का भेदभाव नहीं हुआ है सार्वजनिक काम सामूहिक होते हैं सभी के काम आते हैं कहने को तो कोई कुछ भी कह सकता है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने बताया कि सीवरेज व वाटर लाइन के लगभग तीनसौ पचास करोड़ का काम हुआ है , इसके अलावा भी केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अनेक काम हुए हैं। जब कांग्रेस का बोर्ड था तब 4500 स्ट्रीट लाइटें थी भाजपा ने अपने कार्यकाल में 16500 नई लाइटें लगवा दी इसके साथ ही सड़क, नाली निर्माण के कार्य भी किए गए हैं। इंदिरा नगर में मुक्तिधाम में इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह का निर्माण किया गया जिसकी लागत भी लगभग 1 करोड रुपए है। साथ ही हमारे शहर की बावड़िया जो धरोहर हैं उनका पुनरुद्धार के लिए भी काम किया गया। मांवडिया ने बताया कि पिछले साल बीस करोड़ रूपये के लगभग सड़क और नाली निर्माण करने के कार्य करवाए गए हैं। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, सांसद नरेंद्र कुमार ,जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया, गोविंद सिंह बगड़ सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।