Posted inGeneral News

नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में संगगोष्ठी का आयोजन

पुनः जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर मावंडिया का किया स्वागत

खेतड़ी, जिले के खेतड़ी शहर मण्डल में नागरिकता संशोधन कानून 2019 के पक्ष में जन जागरण विचार गोष्ठी एवं पुनः भाजपा जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर पवन मावंडिया का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मदन लाल सैनी, जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, खेतड़ी चैयरमेन उमरावसिंह कुमावत, खेतड़ी प्रधान मनीषा गुजर, शहर मण्डल अध्यक्ष बिजेन्द्र सैनी, दिनेश सैनी, सतवीर गुजर, पूर्व उपाध्यक्ष मुरलीधर नागपुरिया, विधाधर सैनी एवं हडमान जी सैनी सहित भाजपा कार्यकर्ता मोजुद थे।