खेतडी [हर्ष स्वामी] उपखण्ड के गाडराटा पंचायत में रविवार को भाजपा के समर्थन में कैप्टन गजसिंह ने जनसम्पर्क किया। ग्रामवासियों ने गजसिंह का साफा बान्धकर भव्य स्वागत किया। गजसिंह ने ग्रामीणो को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेतड़ी में पर्यटन के विकास और परंपरागत खेती की जगह बागानी और औषधीय खेती करने पर जोर दिया जायेगा। जिसके लिए आवश्यक तकनीक स्वयं उपलब्ध कराने के लिए भाजपा सरकार साथ देगी। साथ ही यमुना के पानी को अजीत सागर बाँध खेतड़ी में लाने की कार्यप्रगति के बारे में भी अवगत करवाया। सभा में मक्खन लाल सैनी, भारतीय किसान संघ गजानंद कुमावत, सरपंच राजेश गुर्जर, सौदान सैनी, गोकुल चंद सैनी, पवन शर्मा, देशराज सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गिरवर सिंह निर्वाण आदि लोग मौजूद थे।
राजस्थान में विकास को देखकर जनता भाजपा को देगी वोट- गजसिंह
