Posted inGeneral News

राज्य वृक्ष खेजड़ी लगाकर मनाया जन्मदिन

कपड़ा व्यापार मंडल कार्यकारिणी के सदस्य ने

खिरोड़, [राकेश स्वामी ] बसावा के कपड़ा व्यापार मंडल कार्यकारिणी के सदस्य रोहित स्वामी ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर 21 राज्य वृक्ष खेजड़ी लगाकर के अपना जन्मदिन मनाने की एक नई मिसाल पेश की तथा राज्य वृक्ष को बचाने का संकल्प लिया। यह 21 राज्य वृक्ष खेजड़ी सार्वजनिक जगह पर लगाए गए है। इस अवसर पर देवकरण सिंह, कृष्ण स्वामी, हेमंत सिंह, संदीप सुण्डा,सुनील छोटूराम ,बजरंग बारवा, महेंद्र गुर्जर , विकास सोगण, दिनेश, पंकज नरड़िया, प्रेम कटेवा आदि ने राज्य वृक्ष खेजड़ी को बचाने का संकल्प लिया।