Posted inGeneral News

सूरजगढ़ में मन की बात रथ का स्वागत

मन के बात रथ का स्वागत करते शहरवासी
मन के बात रथ का स्वागत करते शहरवासी

सूरजगढ़. भारत मन की बात रथ का मैन बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजयूमों जिला महामंत्री संजय गोयल ने बताया आज सोमवार को मन की बात रथ का कस्बे के मैन बाजार में पहुंचने पर जिला प्रभारी शीशराम राजोरिया के निर्देशन में लोगों ने अपने मन की बात की। इस मौके पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामजीलाल, वरिष्ठ नेता रामस्वरूप जांगिड़, महामंत्री मनोज शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।