Posted inGeneral News

बलात्कार के आरोपी पार्षद को जेल भेजा

नगर पालिका वार्ड पांच के पार्षद रणधीर सिंह को

सूरजगढ़,[के के गांधी] जनप्रतिनिधि होकर भी घिनौनी हरकत करने वाले नगर पालिका वार्ड पांच के पार्षद रणधीर सिंह को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि रणधीर सिंह के खिलाफ एक पीड़िता ने 2 वर्ष से यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। आरोप सिद्ध होने पर आरोपी पार्षद रणधीर सिंह को गिरफ्तार किया जाकर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।