Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Aaj Ka Rashifal : आज के दिन कई राशियों को सुबह समाचार मिलने वाला है। बता दे की आपके दिन का आंकलन ग्रहों की स्थिति के अनुसार किया जाता है और आज ग्रहों की स्थिति सूर्य, बुध, मंगल, राहु कुंभ राशि में, जहां बुध वक्री गति से चल रहे हैं। बुध का जब राहु से संयोग बना रहा है। शुक्र और शनि मीन राशि के गोचर में है।चलिए जानते है मेष से मीन सभी राशियों का हाल
मेष आज का राशिफल : सितारा कारोबारी कामों में कामयाबी देने तथा आपकी कोशिशों को आगे बढ़ाने वाला, फैमिली फ्रंट पर भी तालमेल-सहयोग रहेगा।
वृष आज का राशिफल: मन अशांत, परेशान, डिस्टर्ब सा रहेगा, दूसरों के झांसों में न फंसें, क्योंकि वे आपको किसी न किसी मुश्किल में फंसा सकते हैं।
मिथुन आज का राशिफल: आम सितारा मजबूत जो आपको अपनी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग को आगे बढ़ाने में मदद करेगा, शत्रु भी कमजोर।
कर्क आज का राशिफल: जमीनी -जायदादी कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी, तेज प्रभाव दबदबा भी बना रहेगा, अर्थ दशा ठीकठाक।
सिंह आज का राशिफल: बड़े लोगों में आपकी पैठ धाक बढ़ेगी, वे जरूरत के हर मौके पर आपकी उम्मीद पर खरा उतरेंगे।Aaj Ka Rashifal
कन्या आज का राशिफल: सितारा धन लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग, प्लानिंग, प्रोग्रामिंग लाभ देगी, अर्थ दशा भी कंफर्टेबल रहेगी।
तुला आज का राशिफल: व्यापारिक तथा कामकाजी दशा अच्छी, जिस काम के लिए सोच-विचार करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी।
वृश्चिक आज का राशिफल: अपना हो या बेगाना किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करना चाहिए, लिखत-पढ़त का काम भी सावधानी के साथ करें।
धनु आज का राशिफल: टीचिंग, कोचिंग प्रिंटिंग, पब्लिशिंग, टूरिज्म, कंसल्टेंसी का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
मकर आज का राशिफल: सरकारी, गैर सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, दुश्मनों की उछल-कूद बेनतीजा सिद्ध होगी।Aaj Ka Rashifal
कुंभ आज का राशिफल: नेक कामों में ध्यान, स्कीमें-प्रोग्राम सिरे चढ़ेंगे, इरादों में कामयाबी मिलेगी, अर्थ दशा भी ठीकठाक रहेगी।
मीन आज का राशिफल: सितारा सेहत-पेट के लिए ठीक नहीं, मन भी अशांत डिस्टर्ब सा रहेगा, सफर का प्रोग्राम भी न बनाएं।
