Archive Notice: This article was originally published on 14 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Aaj ka Rashifal 14 February 2026: आज शनिवार वेलंटाइन के दिन कई राशियों को सुबह समाचार मिलने वाला है। बता दे की आपकी राशि का आंकलन ग्रहों की स्थिति के अनुसार किया जाता है और ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा धनु राशि में। मंगल मकर राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। चलिए जानते है मेष से मीन सभी राशियों का हाल

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope) आज प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जो लोग रिश्ते में हैं, उन्हें पार्टनर की भावनाओं को समझने की जरूरत है। छोटी बात पर बहस से बचें।

वृष आज का राशिफल (Taurus Horoscope) आज आपका आकर्षण बढ़ा रहेगा। प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए दिन अनुकूल है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। शाम का समय रोमांटिक रहेगा।

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope) आज संवाद ही आपके रिश्ते की कुंजी है। पार्टनर से खुलकर बात करें। सिंगल लोग सोशल मीडिया या मित्रों के माध्यम से किसी खास से जुड़ सकते हैं। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope) भावुकता अधिक रह सकती है। अपने साथी से अपेक्षाएं कम रखें और समझ बढ़ाएं। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्ते में भरोसा मजबूत होगा।

सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope) आज आत्मविश्वास के कारण आप अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। सिंगल जातकों के लिए दिन शुभ है। दांपत्य जीवन में सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। पार्टनर की सराहना करें।

कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope) छोटी बातों को लेकर मन खिन्न हो सकता है। गलतफहमियों से बचें। सिंगल लोग जल्दबाजी में निर्णय न लें। विवाहित लोग रिश्ते में संतुलन बनाए रखें।

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope) रिश्तों में रोमांस और संतुलन बना रहेगा। पार्टनर के साथ बाहर घूमने का मौका मिल सकता है। सिंगल लोगों को किसी पुराने परिचित से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope) आज ईर्ष्या या शक से बचें। भरोसा बनाए रखना जरूरी है। प्रेम जीवन में पारदर्शिता रखें। विवाहित जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope) प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आएगी। लंबी दूरी के रिश्तों में खुशखबरी मिल सकती है। शादीशुदा लोग साथ में समय बिताएं, इससे संबंध मजबूत होंगे।

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope) काम के कारण प्रेम जीवन प्रभावित हो सकता है। पार्टनर को समय दें। सिंगल लोग किसी गंभीर रिश्ते की ओर बढ़ सकते हैं। संयम रखें।

कुंभ आज का राशिफल ( Aquarius Horoscope) आज का दिन रोमांटिक रहेगा। प्रेम प्रस्ताव सफल हो सकता है। शादीशुदा जीवन में तालमेल बढ़ेगा। रिश्तों में मिठास आएगी।

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope) भावनात्मक रूप से गहराई महसूस करेंगे। सिंगल लोग पुराने प्यार को याद कर सकते हैं। विवाहित लोगों के लिए दिन सुखद रहेगा। पार्टनर के साथ खुलकर बातें करें।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...