Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
बगड़ में महात्मा ज्योतिबा फुले विचार मंच के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले की 191 वीं जयंती कल बुधवार को समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। महात्मा ज्योतिबा फुले विचार मंच के अध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री ने बताया कि कल शाम 5 बजे राजस्थान विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला जाएगा तथा उनके द्वारा बताये समाज सेवा के पथ पर चलने का संकल्प लिया जाएगा। इससे पूर्व कल प्रातःकाल 10 बजे राजकीय पीरामल अस्पताल,बगङ मे फल वितरण किये जाएँगे। तत्पश्चात बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाये जायेंगे। इसी क्रम में निकटवर्ती कस्बे इस्लामपुर में भी सैनी गेस्ट हाउस धोड़ी नगर में शाम पांच बजे महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती समारोह पूर्वक मनाई जायेगी
