Archive Notice: This article was originally published on 14 अप्रैल 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

बगड़ नगरपालिका परिसर में करीब पचास लाख रूपए की लागत से डा.भीमराव अंबेडकर भवन का निर्माण होगा। इसके लिए शनिवार को शिलान्यास किया गया। शिलान्यास के प्रारम्भ में पूजा अर्चना की गई।  जिसमें चेयरमैन सुशीला बुंदेला, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, वाईस चेयरमैन कीर्तिसिंह शेखावत, राधेश्याम बुंदेला, ईओ शुभम गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंदसिंह राठौड़ सहित पुरूष व महिला पार्षदों ने भाग लिया। ईओ गुप्ता के अनुसार नगरपालिका परिसर  में करीब पचास लाख रूपए की लागत से डा.अंबेडकर भवन का निर्माण होगा। साथ ही नगरपालिका परिसर में शनिवार को भाजपा नगर मंडल की ओर से डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। चेयरमैन सुशीला बुंदेेला की अध्यक्षता में पालिका परिसर में हुए डा.भीमराव अंबेडकर  जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन राजेंद्र शर्मा थे। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोविंदसिंह राठौड़, पूर्व चेयरमैन सतवीर बरवड़ व वाईस चेयरमैन कीर्तिसिंह शेखावत कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे।
कार्यक्रम में सेवानिवृत डीएसपी निरंजन आल्हा, चेयरमैन सुशीला बुंदेला, डा.जगदीश बरवड़, दानाराम रसकरण, मूलचंद गर्वा व संतोष चंदेलिया का सम्मान किया गया। भाजपा जिला मंत्री  राकेश शर्मा ने संचालन किया। इससे पहले बजरंग दल संयोजक बलवीर सैनी के नेतृत्व में पीरामल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरिजों को फल वितरित किए गए। सहसंयोजक पियुष वर्मा, मनीष बुंदेला, नितिन चौधरी, प्रयागराज जांगिड़, आदित्य चौहान, रामभगत बुंदेला, सुनील बुंदेला, मुकेश सैनी, दिनेश कटारिया, रोहित चंदेलिया, अरूण निर्मल, गोकुल जांगिड़, साहिल हलवाई, अंकित सोनी, पीरामल आल्हा सहित अनेक बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में मरिजों को फल वितरित किए।            

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...