झुंझुनूं। सेठ मोतीलाल कॉलेज स्टेडियम के पास मंड्रेला रोड स्थित इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक सरोकार का उदाहरण बना।
मंदिर परिसर में हुआ आयोजन
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। आयोजन में श्रद्धा, सेवा और सहयोग की भावना साफ नजर आई। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की।
ये रहे कार्यक्रम में उपस्थित
कंबल वितरण कार्यक्रम में
गिरदावर शिव शंकर महमियां, वशिष्ठ शर्मा, महावीर सिंगोदिया, राजेंद्र लालपुरिया, राम अवतार शर्मा, रतन लाल शुक्ला, मोहनलाल कुल्हरी, संजय शुक्ला, एडवोकेट रवि प्रकाश शुक्ला, मोहन पुरोहित, रामकरण सैनी, अजय व्यास, सुरेंद्र शर्मा (प्रिंसिपल), सचिन शुक्ला, केशव शुक्ला, सोनू पुजारी, किस्तूर चंद रैगर, संजय शर्मा, शनि मंदिर पुजारी संजय भार्गव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने जताया आभार
पार्षद एवं इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर और चंद्रेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी चंद्र प्रकाश शुक्ला ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं और सेवाभावी लोगों का आभार व्यक्त किया।