Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
बाघोली, चक जोधपुरा की ढ़ाणी नवोड़ी से बुढवाले बालाजी धाम तक ठेकेदार रोहिताश सैनी के नेतृत्व में रविवार को सैकड़ौ महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा डीजे के साथ नाचते गाते दूर होने से ट्रैक्टर – ट्रोलियो में रवाना हुई जो बालाजी के प्रवेश द्वार पर रूक कर डीजे के साथ मंदिर में पहुची। मंदिर में रोहिताश सैनी द्वारा बनाये गये शिव मंदिर में सोमवार को शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया जावेगा । जिसमें दूर -दराज व आसपास से आने वाले श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेगें। कलश यात्रा में संतरा देवी, शान्ती देवी, राजेन्द्र कुमार, महावीर, छाजुराम, लाडा देवी, संतोष, पूजा, कवीता, कमला देवी, इन्द्रराज, बद्रिप्रसाद , मेवा देवी, सजना देवी आदि शामिल थे।
