Posted inJhunjhunu News (झुंझुनू समाचार)

चंवरा चौफुलया में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक आयोजित

चौफुलया में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते विधायक शुभकरण चौधरी
चौफुलया में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते विधायक शुभकरण चौधरी

बाघोली, चंवरा – चौफुलया में पौंख रोड़ पर बुधवार दोपहर बाद चंवरा भाजपा ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जतन किशोर सैनी ने की। विधायक शुभकरण चौधरी ने 21 को जयपुर में होने वाली भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा में लोगो ले जाने के बारे में कार्यकर्ताओं से चर्चा की। भाजपा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए योजनाओं को आमजन तक घर-घर जाकर लोगो रूबरू होकर लाभ पहुंचाने के लिए कहा। बैठक को भाजपा महामंत्री मूलचन्द सैनी ककराना, महिला मोर्चा के अध्यक्ष शान्ता देवी, राजेन्द्र प्रसाद तसीड़ बाघोली, पूर्व सरपंच मूलचन्दसैनी पौंख, धर्मराज सैनी चंवरा आदि ने भी सम्बोधित किया। बैठक में ककराना, दीपपुरा, पौंख, सराय, बाघोली, गुड़ा, किशोरपुरा, जोधपुरा, नेवरी , चंवरा आदि के कार्यक्रताओं ने हिस्सा लिया। इस दोरान शिक्षा विधि हमीर सिंह शेखावत, लोकपाल सिंह पौंख, राजु बड़सरा सराय, नटवरलाल शर्मा, शिम्भुदयाल, बाबु खा, मकबूल अली, इकरामुदीन,अमरचन्द, हेमराज, लक्ष्मणसिंह सहीत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजुद थे।