Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनू, बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव दीक्षा सूद द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली के लिए रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बुधवार को श्री स्वरूप सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ से आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार किये गए रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। स्कूली बच्चों की रैली को को रवाना करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव दीक्षा सूद ने बताया कि इस वर्ष चार राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन होगा। जिसके तहत पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर डॉ मनोज सिंह चेयरमैन टीकेऐन फायर सेफ्टी , प्राचार्य मन्नालाल बागोरिया निदेशक मनोज भगोरिया स्वरूप स्कूल बगड़ के स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
