दिनदहाड़े कपड़े की दुकान से चोरी, संगठित गिरोह का खुलासा
चिड़ावा कस्बे में दिनदहाड़े कपड़े की दुकान से चोरी की घटना ने सनसनी फैला दी। परिवादी ओमवीर सिंह ने बताया कि 8 दिसंबर दोपहर 5 महिलाएं दुकान में आईं, 20 मिनट कपड़े देखे और 2-3 राजपूत परिधान चुरा ले गईं। चोरी का मूल्य 12-14 हजार था।
थाना चिड़ावा में अभियोग संख्या 331/2025 धारा 305(ए), 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ।
संगठित तरीके से चोरी का modus operandi
गिरफ्तार महिलाएं संगठित गिरोह बनाकर काम करती थीं। एक दुकान को टारगेट चुनकर भीड़ बनातीं और मौका पाकर नये कपड़े पुराने कपड़ों में छुपा लेतीं। गैंग राजस्थान, हरियाणा में सक्रिय थी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक कर संदिग्धों की तलाश की। रात्री में सुरक्षा सखी सेंटर झुंझुनूं में रखा।
एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय (IPS) के निर्देश, एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और वृताधिकारी विकास धींधवाल के सुपरविजन में थानाध्यक्ष आशाराम गुर्जर की टीम ने कार्रवाई की।
9 दिसंबर को पूछताछ में महिलाओं ने जुर्म कबूल किया। चोरी के कपड़े बरामद।
गिरफ्तार 5 महिला आरोपी की पूरी लिस्ट
| क्रमांक | नाम | उम्र | निवास स्थान |
|---|---|---|---|
| 1 | अंगुरी उर्फ लगुडी | 40 | जखराणा, कोटपुतली, राजस्थान |
| 2 | सुनेहरी देवी उर्फ सुनेरी | 61 | जखराणा कलां, कोटपुतली, राजस्थान |
| 3 | ग्यासी उर्फ ग्यारसो | 46 | जखराणा कलां, कोटपुतली, राजस्थान |
| 4 | बबीता | 32 | भैन्डोली, हसनपुर, पलवल, हरियाणा |
| 5 | कृष्णा देवी | 61 | पाली, महेंद्रगढ़, हरियाणा |
अन्य चोरी की घटनाओं का अनुसंधान जारी
गिरफ्तार महिलाओं से अन्य चोरी घटनाओं के बारे में गहन पूछताछ जारी। पुलिस का मानना है कि गैंग ने कई दुकानों को निशाना बनाया। पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
थाना चिड़ावा ने चेतावनी दी कि दुकानदार सतर्क रहें।