Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनू, जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी गुरूवार को अचानक जिले के लालपुर, मंड्रेला, धरतरवाला, नरहड व देवरोड पंचायत के गांवों में शीत लहर व पाले से हुए फसलों के नुकसान का जायजा लेने पंहुचे। जिला कलक्टर ने स्वयं खेतों के अंदर जाकर किसानो से मुलाकात की ओर फसल के खराबे की जानकारी प्राप्त की। जिला कलक्टर ने किसानों से कहा कि उनके क्षेत्र में होने वाली विशेष गिरदावरी में वे अपनी सम्पूर्ण यथा स्थिति का उल्लेख करवावें ताकि राज्य सरकार से उन्हें उचित मुआवजा मिल सके। गौरतलब है कि इससे दो दिवस पूर्व भी जिला कलक्टर ने भीमसर, हेतमसर, भोजासर, नूआं व वाहिदपुरा ग्राम पंचायतों में किसानों के खेतों में जाकर उनसे नुकसान की जानकारी ली थी।
