सफाई जमादार को फटकार लगाते हुए पालिका उपाध्यक्ष रुखसार बानो बोली भाई भतीजाबाद नहीं चलेगा
नगर पालिका से हर महीने सफाई के नाम पर होते हैं 15 लाख खर्च, फिर भी लगे हैं जगह-जगह कचरे के ढे़र
उदयपुरवाटी, नगर पालिका क्षेत्र में उपाध्यक्ष रूकसार बानो ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार नगर पालिका उपाध्यक्ष रुखसार बानो ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर निरीक्षण के दौरान जगह-जगह गंदगी के ढेर देखकर उपाध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर करते हुए सफाई जमादार सहित सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर लें। इसमें किसी भी प्रकार का कोई भाई भतीजावाद नहीं चलेगा। पालिका उपाध्यक्ष ने साफ निर्देश देते हुए कहा कि हर जोन में जरूरत के हिसाब से कर्मचारी रखे जाएं, ताकि साफ सफाई अच्छी तरह से हों, क्योंकि मौसम परिवर्तन के साथ-साथ क्षेत्र में मौसमी बीमारी भी बढ़ रही है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को सोमवार तक शहर की सफाई व्यवस्था दूरस्थ करते हुए जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर को हटाया जाए। नगर पालिका से हर महीने सफाई के नाम पर 15 लख रुपए खर्च हो रहे हैं। इतने रुपए खर्च होने के बावजूद भी शहर में हर वार्ड में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए। उपाध्यक्ष रुखसाना बानो ने कहा कि सफाई कार्य के नाम पर इतने कर्मचारी होने के बावजूद भी जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए, इससे साफ जाहिर होता है कि नगर पालिका से हर महीने सफाई के नाम पर 15 लाख रुपए का पूर्ण सदुपयोग नहीं करके भ्रष्टाचार के रूप में दुरुपयोग हो रहा है। वहीं उपाध्यक्ष बानो ने नगर पालिका दफ्तर पहुंचकर कार्यवाहक सफाई निरीक्षक व जमादार से मुलाकात की। इस दौरान जांच में पता चला कि संविदा कर्मचारियों की उपस्थिति का कोई ठोस रिकॉर्ड इनके पास नहीं मिला। कर्मचारी सीधे अपने कार्य स्थल पर जाते हैं और सफाई जमादार को व्हाट्सएप पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं। उसी के आधार पर हर महिने उसका भुगतान कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सोमवार तक इसमें सुधार कर लिया जाए अन्यथा उचित कार्रवाई की जाएगी।