Posted inJhunjhunu News (झुंझुनू समाचार)

Jhunjhunu: संतों ने गौ माता को संवैधानिक दर्जा देने की उठाई मांग

Saints and cow protection activists at Gau Samman Aahvan Abhiyan conference at Chanchal Nath Tila, Jhunjhunu

झुंझुनूं गौ माता को संवैधानिक दर्जा देने तथा गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर स्थानीय बगड़ रोड स्थित श्री चंचल नाथ टीले पर गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमनाथ महाराज ने की।


गौ रक्षा हेतु महापुरुषों ने दिए बलिदान – चंद्रमा दास महाराज

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए पालवास धाम (सीकर) के महंत चंद्रमा दास महाराज ने कहा कि

“गौ माता की रक्षा और उन्हें माता का संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए अनेक संत-महापुरुषों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है।”

उन्होंने कहा कि पृथ्वी के प्रारंभ से ही श्रीराम, श्रीकृष्ण, भगवान परशुराम, महर्षि गुरु वशिष्ठ, गोरक्षनाथ और दत्तात्रेय जैसे महापुरुषों ने गौ सेवा व संरक्षण के लिए अवतार लिया। कलियुग में भी संत समाज ने गौ माता के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक गौ माता को संवैधानिक दर्जा नहीं मिलेगा और देशभर में गौ हत्या पर रोक नहीं लगेगी, तब तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा


हनुमान चालीसा पाठ व देश उन्नति का संदेश

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संकट मोचन बालाजी खांसौली धाम (चूरू) के पीठाधीश्वर नवरत्नगिरि महाराज ने स्वर सहित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करवाया।
उन्होंने कहा कि गौ माता के प्रत्येक कण-कण में ईश्वर का वास है और उन्हें संवैधानिक दर्जा मिलने से भारत की उन्नति, समृद्धि और गौरव में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।


हर गांव-ढाणी तक अभियान पहुंचाने का आह्वान

प्रकाश नारायण महाराज (कुचामन सिटी) ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान को जिले की प्रत्येक तहसील, गांव और ढाणी तक पहुंचाया जाएगा।


संतों व गौ सेवकों ने रखे विचार

कार्यक्रम में महावीर नाथ महाराज, विचार नाथ महाराज, अमरदास महाराज, अभय नाथ महाराज,
मध्यप्रदेश से कृष्ण प्रिया शरण महाराज (अशोक नगर), अरुण कृष्ण शास्त्री (गुना) सहित अनेक संतों ने गौ माता के संरक्षण पर अपने विचार रखे।

तहसील स्तर पर कार्यरत गौ सेवकों में

  • विकास शर्मा (पिलानी)
  • कैलाश व्यास (लिखवा गौशाला)
  • विनोद नायक (श्रीराम गौ रक्षा दल, झुंझुनूं)
  • प्रवीण योगी (जय माता दी गौ उपचार शाला, मैहराना)
  • शक्ति सिंह (सुल्ताना), अमित मान (चिड़ावा)

ने भी अपने अनुभव साझा किए।


मंत्रोच्चार से शुभारंभ, पौष बड़ा प्रसाद वितरण

कार्यक्रम का शुभारंभ गौ माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण के साथ हुआ।
प्रस्तावना सतीश गजराज, संचालन विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन उमाशंकर महमिया ने किया।
अंत में श्रद्धालुओं को पौष बड़ा का प्रसाद वितरित किया गया।


उपस्थिति

इस अवसर पर कांति प्रसाद ढांढ, प्रदीप शर्मा (अलसीसर), पवन पुजारी, हरिकिशन शुक्ला, अनूप पुरोहित, गोपी पुरोहित, राजू मारिगसर, महेश बसावतिया, जगदीश सैनी, रवि लाम्बा, विजय सैनी, ताराचंद सैनी, सावित्री सैनी, अरुणा सिहाग, सुधा पंवार, दीपक स्वामी, इंद्राज सैनी, राकेश सहल, अनिल जोशी सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।