हेजमपुरा (झुंझुनूं), गांव की मिट्टी से निकली प्रतिभाएं जब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ती हैं, तो पूरा अंचल गर्व महसूस करता है। ऐसा ही कर दिखाया है हेजमपुरा निवासी अनिष्का ने, जिन्होंने NEET 2025 में ऑल इंडिया रैंक 7016 और SC रैंक 161 प्राप्त की है।
अनिष्का ने बताया कि उन्होंने यह सफलता 12वीं कक्षा के साथ-साथ पहले प्रयास में हासिल की, जिसमें उन्हें 564 अंक प्राप्त हुए। इससे पहले वह 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.20% अंक प्राप्त कर चुकी हैं।
परिवार का साथ और आदर्श:
अनिष्का ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा लीलाधर, पिता प्रमोद कुमार (शिक्षक), मां सुमित्रा देवी (गृहिणी) और बड़ी बहन कोमल को दिया, जिनका NEET 2024 में चयन हो चुका है और वे उदयपुर से MBBS कर रही हैं।
अनिष्का माता सावित्रीबाई फुले और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को अपना आदर्श मानती हैं।
सम्मान और सराहना:
ग्रामीण प्रतिभा तलाश एवं करियर सेमिनार टीम के संयोजक पवन आलड़िया और भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विकास आल्हा ने अनिष्का के घर पहुंचकर उन्हें बाबा साहेब की तस्वीर, प्रशस्ति पत्र और मिठाई देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं विपरीत परिस्थितियों में भी देश का नाम रोशन कर रही हैं।”
उपस्थित जन:
सम्मान समारोह में अनिष्का के दादा लीलाधर, पिता प्रमोद, मां सुमित्रा, सोनू, प्रियंका, रिशभ, गर्वित सहित कई ग्रामीणजन उपस्थित रहे।