Archive Notice: This article was originally published on 18 अप्रैल 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

कस्बें के मुख्य बाजार स्थित परसरामका गेस्ट हाउस मे बुधवार को भगवान परशुराम जयंती समारोह पूर्वक मनाई गयी। इस्लामपुर ब्रहमण समाज के अध्यक्ष सुरेश लाटा की अध्यक्षता मे हुए समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे रामगोपाल पुरोहित ने शिरकत की। समारोह का शुभारम्भ भगवान परशुराम के चित्र के आगे दीप प्रज्जलवन कर किया गया। पंडित नवल किशोर शर्मा ने मंत्रोचार के साथ पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करवाई। अतिथियों को साफा पहनाकर व उपस्थित लोगों को दुप्ट्टा भेट कर स्वागत किया गया। तथा समाज के वयोवृद्ध बुधराम तामडेत को शाॅल ओढाकर सम्मानित किया गया। समारोह मे वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनको भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। ये शस्त्र और शास्त्र विद्या के उच्च कोटी के जानकार थे। रामयण काल के इस मुनी को
आवेशावतार भी कहा जाता है। समारोह मे हाल ही मे बलात्कार पीडित सभी चार मृत बच्चियों को श्रृद्धाजंली भी दी गयी। समारोह मे राज्य सरकार को परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित करने के लिए धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया गया। समारोह मे आई समस्त धन राशि को गांव की नव स्थापित गौशाला मे दान कर दी गयी। इस अवसर पर गोकुल लाटा, अंजनी शर्मा, ओमप्रकाश केडिया, सज्जन जांगीड, सन्तोष दाघिच, संदीप शर्मा, सज्जन खेतान, मध ुशर्मा, मुकेश शर्मा, सुनिल शर्मा, संजय शर्मा, महेन्द्र शर्मा माखर, पवन शर्मा सहित अन्य समाज के लोग भी उपस्थित थे। समारोह का संचालन सर्व प्रिय चन्द्रप्रकाश शर्मा ने किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...