Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष महेन्द्र झाझडिय़ा के नेतृत्व में राजीव गांधी पंचायती राज का 25 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में राजीव गांधी के द्वारा 73 व 74 वाँ संविधान संसोधन कर पंचायती राज व नगर निकाय संस्थाओं को संवेधानिक दर्जा दिया गया। इस पर सभी वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सोच की सराहना करते हुये कांगेस पार्टी द्वारा महिला वर्ग एवं एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग को सुरक्षित आरक्षण देने का जो कार्य किया उसकी सराहना की। कार्यक्रम के अन्त में जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को 29 अप्रैल को रामलील मैदान ज्यादा से ज्यादा संख्या में जिले पहुंच कर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को जिला परिषद सदस्य इंजी. ढूकिया, ताराचन्द गुप्ता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष तयब अली, प्रतिपक्षी नेता जुल्फीकार खोखर, इरफान कबाड़ी, रामनारायण कुमावत आदि ने सम्बोधित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान सुशीला सीगड़ा थी। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सभापति खालिद हुसैन, बिमला बेनीवाल, पीसीसी सदस्य तारा देवी, मोहरसिंह सोलाना व रामेश्वर पूनिया रहें।
