Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
ब्राह्मण समाज की बैठक अध्यक्ष सीताराम शर्मा भूदाकाबास की अध्यक्षता में स्थानीय चूणा चौक स्थित पुरोहितों की बगीची में हुई। प्रवक्ता उमाशंकर महमिया ने बताया कि बैठक में स्वाभिमान रैली की सफलता को लेकर सभी समाज बन्धुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं दिनांक 18 अप्रैल से परशुराम जयन्ती सप्ताह को ग्राम, ढ़ाणी, ग्राम पंचायत, ब्लॉक सहित सम्पूर्ण जिले के सभी क्षेत्रों में मनाने का निर्णय लिया गया। ब्राह्मण समाज को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि अजा आयोग अध्यक्ष सुन्दरलाल की ओर से समाज के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बारे में प्रदेश स्तरीय ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर आन्दोलन की आगामी रूपरेखा भी तैयार की जावेगी। इस संबंध में सीताराम शर्मा भूदाकाबास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश नेतृत्व से जल्द ही सम्पर्क करेगा।
