Archive Notice: This article was originally published on 8 अप्रैल 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

जीनगर समाज अतिथि भवन लोकार्पण तैयारियां जोरों पर है। भवन को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। वहीं आने वाले अतिथियों के भव्य अभिनन्दन की तैयारियां चल रही है। जीनगर समाज के अध्यक्ष महेश जीनगर ने विस्तृत रूप से जानकारी देते हुये बताया कि आध्यात्मक क्षेत्र के संत शिरोमणी जिनकी मातृभूमि झुंझुनंू रही है। ऐसे संत भजन लाल महाराज हिसार के सानिध्य में लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ होंगे। वहीं अध्यक्षता राज्य सभा सांसद व शेखावाटी के लाडले मदनलाल सैनी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व आईपीएस तथा अम्बेडकर फाउण्डेशन राजस्थान के अध्यक्ष के एल बैरवा, संसदीय सचीव जीतेन्द्र गोठवाल, मण्डावा विधायक नरेन्द्र कुमार, भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत, उपजिला प्रमुख बनवारी लाल सैनी, सभापति सुदेश अहलावत रहेंगे। अतिथियों के भव्य स्वागत के लिये स्वागत कमेटी का गठन किया गया है तथा आने वाले अतिथियों के कार्यक्रम स्थल तक 21 स्वागत द्वार लगाये जायेंगे। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद बने मदन लाल सैनी का अनुसुचित जाति समाज के विभिन्न संगठनों की ओर से मुख्य अतिथि राजेन्द्र राठौड़ के आतिथ्य में हार्दिक अभिनन्दन किया जायेगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...