Posted inJhunjhunu News (झुंझुनू समाचार), आज का क्राइम न्यूज़ - ताज़ा आपराधिक घटनाओं की खबरें | Crime News Today in Hindi

झुंझुनू में महिला के गले से चेन तोडक़र भागी दो महिलाएं

शहर के मंडावा मोड़ इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े एक महिला के गले से चेन तोड ली गई। इससे साफ जाहिर है कि चेन स्नेचरों में पुलिस का कोई भय नहीं है। घटना दिन में करीब 12 बजे की है। झुंझुनू में औद्योगिक क्षेत्र निवासी प्रेम देवी ने बताया कि उसे अपने पीहर सरदारशहर जाना था। रोडवेज बसों की हड़ताल के चलते मंडावा मोड़ से निजी बस में चढऩे के दौरान एक महिला ने उसके गले से चेन तोड़ ली। प्रेम देवी ने पीछे खड़े अपने बेटे को बताया तो उसने तत्काल चेन तोड़ कर भाग रही महिला को पकड़ लिया। प्रेम देवी की माने तो चेन तोडऩे वाली महिला के साथ कुछ और भी महिलाएं थी। इससे लगता है कि झुंझुनू में चेन स्नेचर महिलाओं का गिरोह सक्रिय है। पुलिस चेन तोडऩे वाली महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।