Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन सी.ओ. स्काउट महेष कालावत व सी.ओ. गाइड सुमित गिल के नेतृत्व में स्काउट गाइड कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर सी.ओ. गाइड सुभिता गिल ने उपस्थित स्काउट, गाइड, रोवर रेंजर को पृथ्वी पर दुष्प्रभावों के बारे में आगाह किया एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया। सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भौतिक युग में भूमण्डलीकरण, ग्लोबलवार्मिंग, क्लोरोफ्लोरो कार्बन के कारण ओजोन परत में छिद्र होना, कृषि के उत्पादों में यूरिया, रासायनिक खाद के अत्यधिक उपयोग से पृथ्वी दूषित होती जा रही है, फलस्वरूप दिनोदिन प्रदूषण व पृथ्वी का क्षरण हो रहा है, इसको रोकने के लिए सभी को सम्बंधित प्रयास करते हुये पौधारोपण करना, पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागृति अभियान, वन महोत्सव आदि आयोजन करने चाहिये। परिण्डा अभियान की शुरूआत:- सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि आज जिलेभर में पक्षियों के संरक्षण हेतु परिण्डा अभियान की शुरूआत जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव, उपवन संरक्षक आरएन मीणा, सीओ स्काउट महेश कालावत, सीओ गाइड सुभिता गिल ने शहीद पार्क में परिण्डा बांधकर की। इसके बाद शहीद जेपी जानू स्कूल में स्काउट पदाधिकारियों एवं प्रधानाचार्य मनीराम मंडीवाल ने परिण्डे बांधे। तत्पश्चात स्काउट गाइड कार्यालय में सीओ गाइड सुभिता गिल, सीओ स्काउट महेश कालावत, गंगानगर जिले के पूर्व सीओ पवन कुमार, स्काउटर रोशन खान व विकास गुर्जर ने 10 परिण्डे बांधे। सीओ स्काउट कालावत ने बताया कि जिले भर में ग्रीष्मावकाश में 5100 परिण्डे लगाये जायेंगे एवं निरन्तर उनका संधारण किया जायेगा तथा जिलेभर में ग्यारह सौ चुग्गा पात्र भी लगाये जायेंगे।
