Archive Notice: This article was originally published on 17 अप्रैल 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
कस्बे में परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सुरोलिया की अध्यक्षता में परशुराम जन्मोत्सव मनाया। सर्वप्रथम सुरेश कुमार पांडे ,विश्वनाथ शर्मा, अमर चंद शर्मा ,कैलाश चंद्र पारीक, नवल किशोर, बुहाना ब्राह्मण समाज अध्यक्ष  सियाराम शर्मा ,सिंघाना से रामधारी, सुभाष शर्मा, नरेश तातीजा, गोपाल कृष्ण शर्मा ,विनोद शर्मा ,एडवोकेट संजय सुरोलिया, नंदकिशोर शर्मा ,रजत शर्मा ,ईश्वर पांडे, रूद्र नारायण शर्मा सहित सैकड़ों विप्र बंधुओं ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की और कस्बे में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली शोभायात्रा में महिलाएं पुरुष और बच्चे भी सम्मिलित हुए जगह-जगह शोभा यात्रा का ग्रामीणों ने स्वागत किया और शोभा यात्रा में सम्मिलित विप्र बंधुओं को शरबत पिलाया गया और शोभा यात्रा  पर पुष्प वर्षा की इस अवसर पर खेतड़ी तहसील के सभी ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित हुए। ब्राह्मण समाज के युवाओं ने शोभायात्रा में पूरे कस्बे को परशुराम भगवान की जय जय कार से गुंजायमान कर दिया। शोभा यात्रा हनुमानगढ़ी से प्रारंभ होकर अंबे मार्केट सब्जी मंडी, करोल बाजार, हॉस्पिटल रोड, बस स्टैंड होते हुऐ वापस ब्राह्मण समाज भवन पहुंची

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...