Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
केसीसी के बीएमएस कार्यालय में बुधवार को भाजपा खेतड़ी नगर मंडल कार्यकारिणी की बैठक मंडल अध्यक्ष देवाराम सैनी कि अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र के बुथ विस्तारक भुपेंद्रसिंह शेखावत थे। शेखावत ने सभी बुथ अध्यक्षों को से कहा कि भाजपा का मुख्य उदेश्य पार्टी की विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाने का है। साथ ही छह अप्रेल को भाजपा का स्थापना दिवस हर बुथ स्तर पर मनाए जाने की विस्तार पुर्वक जानकारी दी। जिलामहामंत्री गोकुलचंद सैनी, जिलाउपाध्यक्ष सहीराम राजोता ने भी पार्टी के विस्तार के बारे में अपनी राय रखी। इस मौके पर श्यामलाल सैनी, संतोष शर्मा, अशोक सैनी, जिला कार्य समिति संदस्य संतोष शर्मा, नवीनकुमार शर्मा, सुरेंद्र पटेल, एडवोकेट हीपाल दौराता, अनूपसिंह सैनी, जिला पार्षद निकेश गजराज, सतीश गोयल, सुरेश जोशी, मदनलाल बाढ़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
