Archive Notice: This article was originally published on 8 अप्रैल 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

कस्बे के वार्ड 18 के एक युवक ने रविवार सुबह एक निजी स्कूल के सामने बने गंदे पानी की कुई में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि वार्ड 18 के रामलाल पुत्र महावीर शर्मा उम्र 40 साल रविवार सुबह गंदे पानी की कुई में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्राम पंचायत व ग्रामीणों के सहयोग से मृतक के शव को कुई से बाहर निकलवाया व शव का पोस्टमार्टम मलसीसर सीएचसी पर करवाकर परिजनों को सौंपा। मृतक के भाई विद्याधर ने रिपोर्ट दी कि मेरा भाई शराब का आदतन सेवन करता था। रविवार सुबह शराब के नशे में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट मर्ग दर्ज कर अनुसंधान की कार्यवाही शुरू की। जानकारी के अनुसार इस गंदे पानी की कुई में 8 दिन पहले एक युवक ने भी छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते कुई से बाहर निकलकर बचा लिया था।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...