Posted inJhunjhunu News (झुंझुनू समाचार)

झुंझुनूं में नेहरा पहाड़ की चोटी पर फहराया विशाल तिरंगा

Volunteers hoist massive tricolor atop Nehra Hill in Jhunjhunu

झुंझुनूं, अमर शहीदों के सम्मान और हर घर तिरंगा अभियान के तहत झुंझुनूं में 6 किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यात्रा का शुभारंभ झुंझार सिंह स्मारक स्थल से हुआ और यह स्टेशन रोड, डिपो, जेपी जानू विद्यालय, गांधी चौक, रानी सती मंदिर, मोतीलाल महाविद्यालय, पीपली चौक और बंदे का बालाजी होते हुए नेहरा पहाड़ की ओर बढ़ी।


नेहरा पहाड़ की चोटी पर तिरंगा

नेशनल यूथ आइकॉन वकील विजयहिन्द जालिमपुरा और कैप्टन मोहनलाल के नेतृत्व में सैकड़ों युवा नेहरा पहाड़ की सर्वोच्च चोटी पर पहुंचे और वहां विशाल तिरंगा फहराया।
इस मौके पर भारत माता के जयघोष गूंज उठे।


मुख्य अतिथि और अधिकारियों की मौजूदगी

यात्रा को हरी झंडी दिखाने वालों में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग, जिला युवा अधिकारी मधु यादव, अतिरिक्त कोषाधिकारी प्रियंका लांबा, प्रेरणा कालेर और भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया शामिल रहे।
शुरुआत में स्मारक स्थल पर सभी ने शहीदों की स्मृति में वृक्षारोपण किया।


प्रेरणादायी संदेश

विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा, “तिरंगा हमारे गौरव और सम्मान का प्रतीक है, इसे संजोकर रखना हमारा कर्तव्य है।”
जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा, “झुंझुनूं शहीदों और सैनिकों की धरती है। तिरंगा यात्रा से युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होती है।”


आयोजन में मौजूद प्रमुख लोग

कार्यक्रम में डॉ. महेंद्र नेहरा, बनवारी जाखड़, डॉ. मुकेश एस मुंड, धर्मपाल भांबू, कैप्टन सुमेर महला, सुमेर बोला, विनोद पावड़िया, प्रताप सिंह, सूबेदार प्यारेलाल ज्यानि, सतवीर पुनिया, विजय गोपाल मोटसरा, कुम्भाराम डोगीवाल, बूटीराम, महेश श्योराण, प्यारेलाल बेनीवाल, ताराचंद गुप्ता, दयाराम पुनिया, योगाचार्य भागीरथ सोहु, अरुण कसवा, विद्याधर कृष्णिया, महेश नेहरा, अशोक नेहरा, रविन्द्र लांबा और कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।


तिरंगा फहराने वाली टीम

विशाल तिरंगा फहराने में वकील विजय हिन्द जालिमपुरा, मुकेश एस मुंड, कैप्टन मोहनलाल, विनोद पावड़िया, राय सिंह तोगडा, राजेश जानू, महेंद्र चौधरी, नवीन कालेर, आशीष कालेर, कर्मवीर कालेर, जय महला, अंकित महला, सत्यवीर पुनिया, अमन राव, हिरेंद्र किलका, संजय बिजारणियां, सुरेश कुमार, अभिषेक, अजय, राहुल मुंड, रौनक, विक्रम नारनौलिया, सुदेश नारनौलिया और अन्य युवाओं का विशेष योगदान रहा।