Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
पंचायत समिति सूरजगढ़ को राष्ट्रीय स्तर व राज्य स्तर पर पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार योजना वर्ष 2018 के लिए पंचायत समिति सूरजगढ़ को प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। जिसके तहत आगामी 24 अप्रेल को मध्यप्रदेश के जबलपुर में राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायत समिति के प्रधान सुभाष पूनियां को सम्मानित करेंगे। पंचायत समिति सूरजगढ़ का चयन वर्ष 2016-17 के मूल्यांकन के तहत पंचायत समिति ने केंद्र सरकार की योजनाओ को धरातल पर लाने, डिजिटल पंचायत कार्य में उत्कृष्ट कार्य किये जाने व ग्राम पंचायतों में विकास कार्य करवाए जाने पर प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित हुई है। इसके साथ साथ पंचायत समिति के प्रधान सुभाष पूनियां विकास अधिकारी शुभकरण सिंह और काजड़ा पंचायत के सरपंच राजेंद्र शर्मा और ग्राम विकास अधिकारी को भी राज्य स्तरीय के पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। सुखदेव सिंह ने बताया कि पंचायत समिति प्रधान सुभाष पूनियां, बीडीओ शुभकरण सिंह, काजड़ा के सरपंच राजेंद्र शर्मा और ग्राम विकास अधिकारी को 18 अप्रेल को जयपुर के दुर्गापुरा में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जायेगा।
