झुंझुनूं में सड़क सुरक्षा को लेकर अनूठी पहल
झुंझुनूं, राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ, झुंझुनूं द्वारा स्व. योगेश झाझड़िया की द्वितीय पुण्यतिथि पर वाहन रिफ्लेक्टर अभियान चलाया गया।
अभियान का नेतृत्व सुरेन्द्र फौजी जिलाध्यक्ष राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ झुन्झुनू, तेजपाल जिलाध्यक्ष, राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ, और राकेश पूनियां कार्यालय अधीक्षक कलेक्ट्रेट सहित अन्य कर्मचारियों ने किया।
कहां-कहां चला अभियान?
अभियान के तहत टीमें बनाकर गुढ़ा मोड़, अग्रसेन सर्किल, पीपली चौराहा, मंडावा मोड़, रिको, पंचदेव मंदिर चौराहा, मोड़ा पहाड़ पर जाकर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए।
- ट्रैक्टर-ट्रॉली, डम्पर, रेहड़ी जैसे वाहनों पर रिफ्लेक्टर चिपकाए गए।
- आमजन को रात में दुर्घटना से बचने के लिए रिफ्लेक्टर लगवाने की समझाइश दी गई।
जिला कलेक्टर बोले– “हर वाहन पर रिफ्लेक्टर जरूरी”
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा:
“रिफ्लेक्टर एक जीवन रक्षक साधन है। रात में वाहन दिखने के लिए यह अनिवार्य है।“
“प्रत्येक वाहन पर रिफ्लेक्टर अनिवार्य किया जाएगा, इसके लिए आदेश जारी होंगे।“
इन लोगों की रही मुख्य भागीदारी
- राजेन्द्र भाम्बू – विधायक, झुंझुनूं
- नरेन्द्र खीचड़ – पूर्व सांसद
- शुभकरण चौधरी – पूर्व विधायक
- पवन पूनियां – उप निदेशक, सामाजिक न्याय
- मुकेश पातुसरी, प्रदीप चाहर, आयुष, विक्रम, प्रदीप, सुनिल, विनोद झाझड़िया सहित सैकड़ों कर्मचारी एवं स्वयंसेवक शामिल रहे।
जनहित में संदेश
यह अभियान जनसुरक्षा और दुर्घटना रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
राजस्व कर्मचारी संघ ने एक मिसाल पेश की है कि समाज के लिए कैसे सकारात्मक योगदान दिया जा सकता है।