Archive Notice: This article was originally published on 16 मार्च 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत और कठोर परिश्रम किया है। संस्थान को उन पर गर्व है। तृप्ति सागर धवन के आदर्श समाज समिति इंडिया परिवार से जुड़ने के बाद संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को निश्चित ही गति मिलेगी और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नाशिक जिले की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से संस्थान को अपेक्षा रहेगी कि वह राष्ट्रहित व समाज हित में संगठन को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु अपने उत्तरदायित्व का तन-मन-धन के साथ निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सफलता अर्जित करने के साथ संगठन द्वारा संचालित सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखेंगे। किसी भी जाति या धर्म के खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी नहीं करेंगे। नफरत फैलाने वाले संगठनों से दूर रहेंगे। आदर्श समाज के निर्माण में निरंतर अपना योगदान देते रहेंगे। तृप्ति सागर धवन को नाशिक जिले का अध्यक्ष बनाये जाने पर महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू मिश्रा दीपशिखा, कला एवं संस्कृति विभाग की अध्यक्ष वैशाली गायकवाड़, महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष जानकी पराग नाईक सहित आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार प्रकट किया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...