Archive Notice: This article was originally published on 16 अप्रैल 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
राजस्थान रोडवेज मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे खेतड़ी कार्यकारिणी का गठन करने पहुंचे तो उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार रोडवेज को निजी करण के प्रयास में है ना तो कर्मचारियों की नई भर्ती निकाली जा रही है ।ना ही नई बसें संचालित की जा रही है और कर्मचारियों का बकाया वेतन भी नहीं मिल रहा है। तथा रिटायर्ड कर्मचारियों का भुगतान भी नहीं हो रहा है। लोक सेवा बसे चलाकर रोडवेज को बंद करने के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। वहीं मुख्य अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी ने आगंतुकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में रोडवेज कर्मचारियों का अत्यधिक शोषण हो रहा है अब समय आ गया है प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहराएगा और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कर्मचारियों को राहत मिलेगी। खेतड़ी कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को इंटक के प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि खेतड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी, विशिष्ट अतिथि देवकरण चौधरी, ग्यारसी लाल शर्मा , गिरीश कुमार सैनी, हनुमान जाट, हरलाल सिंह यादव, हरफूल सिंह , केशव प्रसाद शर्मा, विजय कुमार सेन की उपस्थिति में रोडवेज इंटक खेतड़ी की कार्यकारिणी का गठन किया गया। रोडवेज प्रवक्ता कैलाश राणा ने बताया कि कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के हितों में काम करना होगा और आज रोडवेज डिपो मैनेजर भागीरथ सिंह शेखावत को कर्मचारियों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा इस मौके पर कुलदीप शर्मा, राजवीर सिंह ,सुनील यादव ,भोमाराम अवाना, अनिल चाहर सहित कई रोडवेज कर्मचारी उपस्थित रहे।
