झुंझुनूं में शहीद वीरांगना सीमा मोगा का सम्मान
झुंझुनूं। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र क्यामसरिया के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में शहीद सार्जेंट सुरेंद्र सिंह मोगा की वीरांगना सीमा मोगा को सम्मानित किया गया।
सीमा मोगा नवलगढ़ के बलरिया गांव की बेटी और महरादासी गांव की बहू हैं। उनके पति शहीद सुरेंद्र सिंह मोगा को ऑपरेशन सिंदूर में असाधारण साहस दिखाने पर भारतीय वायु सेवा मेडल (वीरता) से मरणोपरांत सम्मानित किया गया था।
वीरांगना सीमा मोगा का सम्मान
कार्यक्रम में राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश सचिव रामकुमार झाझड़िया और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष चौधरी ने सीमा मोगा को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इसके साथ ही झुंझुनूं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुभिता पूनिया और शहर ब्लॉक अध्यक्ष रेणु कस्वां ने उन्हें सॉल ओढ़ाकर हौंसला बढ़ाया।
परिवार को मिला समाज का सम्मान
कार्यक्रम में वीरांगना के पिता सेवानिवृत्त सैनिक रामनिवास मील और श्री मनसा मैन्युफैक्चरर्स के प्रो. कुलदीप नेहरा ने भी सीमा मोगा को माला पहनाकर सम्मानित किया।
महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष चंद्रकला चौधरी, सुमन कटेवा, रितु गढ़वाल, सुलोचना जतन सिंह, अनिता देवी, शारदा देवी, सपना बाबल और अनिला चौधरी ने शहीद की पत्नी सीमा मोगा, बेटी वृतिका और बेटे दक्ष मोगा का माल्यार्पण कर सम्मान किया।
महासंघ ने दी सहायता का आश्वासन
राष्ट्रीय जाट महासंघ के सभी पदाधिकारियों ने शहीद सार्जेंट सुरेंद्र मोगा के परिवार को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. क्यामसरिया ने कहा —
“शहीदों के परिवार हमारे समाज की असली धरोहर हैं। उनका सम्मान हर जाट और हर भारतीय का कर्तव्य है।”