Posted inChuru News (चुरू समाचार), Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार), Sikar News (सीकर समाचार), Video Gallery (वीडियो गैलरी), नीमकाथाना, विशेष

Video News – शेखावाटी के तीन जिलों में अब महिला जिला कलेक्टर

झुंझुनू और चुरु को भी मिले महिला जिला कलेक्टर वहीं नीमकाथाना में पहले से ही है महिला जिला कलेक्टर

झुंझुनू, प्रदेश में नई सरकार बनने एवं मंत्री मंडल का गठन होने के साथ ही अधिकारियों के तबादलों का दौर भी शुरू हो गया है। देर रात कार्मिक विभाग ने 72 आईएएस एवं 121 आरएएस के तबादलों की सूची जारी की है। इस सूची के बाद जो शेखावाटी क्षेत्र में प्रशासनिक तंत्र की तस्वीर सामने आई है उसमें झुंझुनू जिला कलेक्टर सुश्री चिनमयी गोपाल होगी वही चूरू जिला कलेक्टर के रूप में पुष्पा सत्यानी को लगाया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की नीम का थाना में पहले से ही श्रुति भारद्वाज जिला कलेक्टर के पद पर आसीन है। जिसके चलते अब शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, चूरू, झुंझुनू, नीमकाथाना जिले में से चूरू, झुंझुनू, नीमकाथाना में महिला जिला कलेक्टर होगी। वही तबादले के बाद सीकर में जिला कलेक्टर के रूप में कमर उल जमान चौधरी को लगाया गया है। वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले के साथ ही राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला सूची भी सामने आई है जिसके चलते सीकर, चूरू, झुंझुनू में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भी बदल गए हैं। उत्तम सिंह शेखावत अतिरिक्त जिला कलेक्टर चूरू होंगे। वहीं ओमप्रकाश बिश्नोई प्रथम सीकर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर होंगे, हेमराज परिडवाल अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर शहर होंगे। चंदन दुबे को अतिरिक्त जिला कलेक्टर झुन्झनू के पद पर लगाया गया है। इसके अलावा रतनगढ़ एसडीएम डॉ अभिलाषा का तबादला अजमेर के रूपनगढ़ किया गया है तथा अलवर जिले की रामगढ़ तहसील में पदस्थापित अमित कुमार वर्मा को रतनगढ़ एसडीएम के पद पर पदस्थापित करने के आदेश जारी किए गए हैं। वही झुंझुनू जिले में राजेश सुवालका मलसीसर, लाखाराम नवलगढ़, जगदीश सिंह आशिया बुहाना के उपखंड अधिकारी होंगे। वही अब पुलिस एवं अन्य विभागों के तबादलों की सूची भी शीघ्र जारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट