Archive Notice: This article was originally published on 1 मार्च 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

संयोजक गणों ने प्रेस वार्ता में दी जनचेतना महा रैली को लेकर जानकारी

केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश होंगे मुख्य अतिथि

सैनी समाज में दो गोत्र को छोड़कर भी अब हो सकेगी शादी, होगा प्रस्ताव पारित

झुंझुनू, सैनी समाज 5 मार्च को प्रस्तावित जन चेतना महारैली से समाज में चेतना की नई क्रांति का आगाज करेगा। इसको लेकर महा रैली के आयोजक गणों ने आज शिवांता होटल में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। महारैली के संयोजक महेंद्र शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि महारैली में मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शिरकत करेंगे। अध्यक्षता सांसद राजेंद्र गहलोत करेंगे। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ कल्पना सैनी सांसद उत्तराखंड, नायब सिंह सैनी सांसद हरियाणा, सुप्रसिद्ध वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा उपस्थित होंगी। इसके साथ पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक चेयरमैन सभापति सहित सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष मंचस्थ होंगे, वही झुंझुनू सैनी समाज इसका आयोजक रहेगा। संयोजक मुरारी सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि माली सैनी समाज की दोनों प्रमुख दलों द्वारा अनदेखी की जाती रही है।

सैनी समाज को संख्या के अनुपात में राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिनिधित्व मिले। समाज को आरक्षण का उचित लाभ मिल सके इसके लिए मूल ओबीसी के आरक्षण को संख्या के अनुपात में बढ़ाया जाए। इसके साथ सामाजिक बुराइयों को त्यागने तथा 2 गोत्र को छोड़कर ही समाज में शादी करने का प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। झुंझुनू हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर कमल चंद सैनी ने इस अवसर पर कहा कि प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा प्रत्येक विद्यालय में लगे। झुंझुनू मुख्यालय सहित प्रत्येक नगर पालिका क्षेत्र में फूले दंपति के नाम से भूमि आवंटित की जाए जिससे उनके नाम से पार्क सर्किल उद्यान आदि का निर्माण करवाया जा सके और लंबे समय से सैनी समाज की फुले दंपत्ति को भारत रत्न देने की मांग जनचेतना महारैली के माध्यम से मुखरता से प्रशस्त की जाएगी। वहीं इस अवसर पर पूर्व विधायक पूरणमल सैनी ने कहा कि देश की 52% आबादी को महज 21% ही आरक्षण देय है। जाति के अनुपात में आरक्षण होना चाहिए। इसके साथ ही ज्योतिबा फुले दंपत्ति को भारत रत्न देने की मांग की भी उन्होंने पुरजोर वकालत की और साथ ही कहा कि यह हक मांगने से हमें नहीं मिलेंगे हमें छीनकर लेना पड़ेगा। प्रेस वार्ता में डॉक्टर कमल चंद सैनी, जगदीश सैनी, चंद्र प्रकाश धूपिया, घड़सी राम सैनी, पूर्व विधायक पूरणमल सैनी, मुरारी सैनी, महेंद्र शास्त्री, पूर्व सरपंच रेखा सैनी सहित सैनी समाज के गणमान्य जन इस दौरान उपस्थित रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...