Archive Notice: This article was originally published on 10 मार्च 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि सुदेश शांत स्वभाव, अनुशासन प्रिय योग के संपूर्ण नियमों का पालन करते हुए बड़ी ही निष्ठा और एकाग्रता के साथ योग के कठिन से कठिनतम आसनो का अभ्यास करती है। योग कक्षा में इनके अनुशासन और उत्कृष्ट कार्य के चलते काफी बाहर इन्हें सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ में यह एनएपीएस योगा सेंटर झुंझुनू राजस्थान की महिला जिला अध्यक्ष का प्रभार भी संभाल रही है। साथ ही साथ सुदेश आकाश हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर नाम से योगा सेंटर भी संचालित करती है, जिसकी यह राजस्थान की महिला प्रभारी भी है।

यह योगा की नेशनल प्लेयर है और उत्कृष्ट कार्य कर रही है ।इन्हें झुंझुनू योगा एसोसिएशन ट्रेडिशनल में 5 गोल्ड प्राप्त हैं। इसके साथ में यह योगा एसोसिएशन ऑफ राजस्थान में ट्रेडिशनल में गोल्ड मेडलिस्ट है। राष्ट्रीय स्तरीय योग प्रतियोगिता में भी इन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया है। योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर वैसे तो इनका काफी बार सम्मान हो चुका है, मगर विशेष रूप से इन्हें उपखंड स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ में राष्ट्रीय साहित्यिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समिति समाज इंडिया द्वारा सुदेश को “गॉंधी सेवा रत्न अवॉर्ड- 2022” से नवाजा गया है। योग के क्षेत्र में सुदेश निरंतर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड दर्ज कर रही हैं। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी सहित परिवार एवं समाज के लोगों ने इनके उत्कृष्ट कार्य के लिए और वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर बधाइयां दी। सुदेश ने अपनी काबिलियत के दम पर यह सिद्ध कर दिया है कि बेटियों को मौका मिले तो वे भी कामयाबी का आसमान छू सकती हैं। सुदेश ने अपने बुलंद हौसले और हुनर से जिले, प्रदेश और देश को गौरवान्वित किया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...