Archive Notice: This article was originally published on 27 जून 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनूं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन रविवार, 28 जून को जिले में एक ही पारी में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य ने बताया कि जिले में 10,799 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें झुंझुनूं में 7,128, बगड़ में 1,728 तथा नवलगढ़ में 1,943 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

34 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

जिले में परीक्षा के लिए कुल 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें झुंझुनूं में 23, बगड़ में 6 और नवलगढ़ में 5 परीक्षा केंद्र शामिल हैं।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे, इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाने तथा परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...