Posted inताजा खबर

खुशखबरी! हरियाणा के इस शहर में नियुक्त होंगे 600 नए सफाई कर्मचारी, सरकार ने दी मंजूरी

Haryana News : हरियाणा में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। हरियाणा सरकार की तरफ से 600 नए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।

इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। यह 600 सफाई कर्मचारी अंबाला नगर निगम में लगाए जाएंगे। अंबाला शहर नगर निगम की तरफ से नए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से अनुमति मांगी थी।

हरियाणा सरकार ने निगम के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए 600 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की अनुमति दे दी। अंबाला शहर की सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी।

नगर निगम में वर्तमान में 350 सफाई कर्मचारी हैं। सफाई कर्मियों की कमी के कारण अम्बाला शहर से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठ पा रहा था।

भारतीय जनता पार्टी अम्बाला शहर के वरिष्ठ नेता व मनोनीत पार्षद एडवोकेट संदीप सचदेवा ने बताया कि यह नई व्यवस्था स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की दूरदर्शी सोच का परिणाम है।


मेयर शैलजा संदीप सचदेवा के अथक प्रयासों के बाद ही यह संभव हो सका है। वर्तमान में लगभग 350 के करीब सफाई कर्मचारी हैं।

इसके अतिरिक्त डोर टू डोर कचरा इकट्ठा करने का काम एक प्राइवेट एजेंसी के द्वारा करवाया जा रहा है। परंतु इसके बावजूद भी नगर निगम के क्षेत्रफल और अम्बाला की जनसंख्या के अनुसार जितना कचरा यहां रोज निकलता है।

उस हिसाब से सफाई कर्मचारी कम हैं। इसकी तरफ लंबे समय से किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया गया था। मेयर शैलजा ने लगातार अधिकारियों और मंत्रियों से पत्राचार और वार्ता करने के बाद अम्बाला की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक ठोस योजना बनवाई।

हरियाणा सरकार ने अब सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम में कर्मचारियों को बढ़ाने की मांग को स्वीकृति दे दी है।