Delhi Lal Kila Blast live Update : देश की राजस्थानी आज जोरदार धमाकों से गूंज उठी। ताजा जानकारी के अनुसार बता दे की देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका होते ही कार में भीषण आग लग गई। वहीँ धमाका इतना जोरदार था की आस पास की दो और गाड़ियां इसकी चपेट में आ गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है वहीँ अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों को LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
धमाके में 8 की मौत की खबर (Delhi Lal Kila Blast)
जानकारी के लिए बता दे की लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने एएनआई को बताया लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोट के 15 लोगों को लोक नायक अस्पताल लाया गया है। उनमें से आठ की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हैं। एक की हालत स्थिर है।
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास की घटना Delhi Lal Kila Blast
मिली जानकारी के अनुसार ये घटना गेट नंबर-1 लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई है। ये भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां शाम के वक्त काफी भीड़ रहती है। इस हादसे पर दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने बड़ी जानकारी दी है। विभाग की ओर से बताया गया,लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक कार में विस्फोट होने की सूचना मिली थी। इसके बाद 3 से 4 वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा है।