Posted inताजा खबर

PNB के ग्राहकों को लगा बड़ा झटका, 1 अक्टूबर से महंगी हो जाएंगी ये 2 सेवाएं

PNB New Rule: पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक बड़ा ऐलान किया गया है। 1 अक्टूबर 2025 से बैंक के द्वारा कई सेवाओं के चार्ज में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। पंजाब नेशनल बैंक ने कहा है कि ऑपरेशन कॉस्ट और सिक्योरिटी खर्च बढ़ाने की वजह से यह फैसला लिया गया है।

लॉकर की फीस में बढ़ोतरी

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने लॉकर की फीस में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। अगर आप छोटे लॉकर का इस्तेमाल करते हैं तो किराया में मामूली बढ़ोतरी होगी। पहले आप ₹1000 दे रहे थे तो अब आपको 1250 से ₹1500 तक देना पड़ेगा वही मेट्रो सिटी में ₹2000 तक देना होगा।

मीडियम लाकर के इस्तेमाल में आपको अब थोड़े ज्यादा पैसे देने होंगे। पंजाब नेशनल बैंक ने मीडियम लाकर के फीस में 14 से 20% बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है वही बड़े लॉकर करके फीस में 60% तक बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है।

बैंकिंग सेवाओं में बदलाव

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा लॉकर के अलावा अन्य सेवाओं में भी बदलाव किया गया है। 1 अक्टूबर 2025 से स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन फेल होने पर अब आपको अधिक पैसे देने होंगे यानी कि अगर खाते में बैलेंस की कमी के कारण ऑटो डेबिट जैसे एमी और SIP कट नहीं पाता है तो आपको अतिरिक्त शुल्क देना होगा। अब पंजाब नेशनल बैंक ने नॉमिनेशन फीस और पेमेंट इस फंक्शन की फीस में भी बढ़ोतरी कर दी है। बैंक का कहना है कि ऑपरेशन कॉस्ट और सिक्योरिटी खर्चे में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है यही वजह है कि बैंक के द्वारा यह बड़ा कदम उठाया गया है।