School New Update : छात्रों के लिए बड़ी राहत भरी खबर आ रही है। पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी होने के बाद उत्तर भारत में तापमान काफी नीचे चला गया है। सर्दी बढ़ने के कारण हरियाणा के स्कूलों में जाने वाले विद्यार्थियों व स्टाफ की परेशानी बढ़ गई है। वहीँ कई जिलों में प्रदूषण के चलते स्कूलों में छुट्टी का एलान भी हो गया है। बढ़ रही सर्दी को देखते हुए हरियाणा शिक्षा विभाग की तरफ से सरकारी व निजी स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव की घोषणा की है। इसलिए अब स्कूल देरी से लगेंगे और छुट्टी भी बाद में होगी।
कल से बदलेगा स्कूलों में समय
जानकारी के लिए बता दे कि स्कूलों का नया टाइम टेबल 15 नवंबर से लागू होगा। जहां पर एक ही पाली में लगने वाले सरकारी व निजी स्कूल 15 नवंबर से सुबह साढ़े नौ बजे खुलेंगे और दोपहर बाद साढ़े तीन बजे स्कूलों की छुट्टी होगी। इसी तरह अगर दो पाली में लगने वाले स्कूल की पहली शिफ्त सुबह सात बजकर 55 मिनट पर लगेगी और दोपहर साढ़े 12 बजे छुट्टी होगी। इसी तरह दूसरी शिफ्ट में दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर स्कूल लगेगा और शाम पांच बजकर 15 मिनट पर छुट्टी होगी।School New Update
स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव से संबंधित आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और मौलिक शिक्षा अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों और खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों तथा विद्यालय प्राचार्यों को जारी कर दिए है। निदेशालय द्वारा जारी यह आदेश 15 फरवरी तक लागू रहेंगे। निदेशालय के इस आदेश से विद्यार्थियों के साथ दूर दराज से आने वाले शिक्षकों को भी राहत मिलेगी।
पहले बदलाव हुआ था स्कूल टाइम में
शिक्षा निदेशालय की तरफ से इससे पहले 15 अक्टूबर को भी स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया था। इसमें दो पाली में चलने वाले स्कूलों के टाइम में बदलाव किया गया था। वर्तमान में दोहरी पाली के विद्यालयों में पहली शिफ्ट में सबुह 07:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे और दूसरी शिफ्ट में 12:40 बजे से शाम 05:15 बजे तक कक्षाएं चलती हैं। इसी तरह एकल पाली में चलने वाले स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर बाद 2:30 बजे तक है।School New Update
नवंबर दिसंबर में कब कब बंद रहेंगे स्कूल
जानकारी के लिए बता दे कि 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस के चलते पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ में स्कूल बंद रहने वाले है। 15 नवंबर 2025 को झारखंड स्थापना दिवस के साथ बिरसा मुंडा की जयंती के चलते स्कूल बंद रहने की संभावना है।दिसंबर में भी क्रिसमस के अलावा 7, 14, 21 और 28 दिसंबर को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे।
16 नवंबर : रविवार
23 नवंबर : चौथा शनिवार
23 नवंबर : रविवार
25 नवंबर : गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस
30 नवंबर : रविवार
7 दिसंबर- रविवार
14 दिसंबर- रविवार
21 दिसंबर- रविवार
25 दिसंबर- क्रिसमस
28 दिसंबर- रविवार