Haryana New District : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि प्रदेश को एक नवंबर को नया जिला मिलने वाला है। हरियाणा दिवस पर सरकार 23वें जिले की घोषणा करने की तैयारी में है। 1 नवंबर 1966 को हरियाणा अलग प्रदेश बना। तब 7 जिले थे। इनमें अम्बाला, जींद, हिसार, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, करनाल व रोहतक शामिल थे। 1972 में भिवानी व सोनीपत, 1973 में कुरुक्षेत्र, 1975 में सिरसा, 1979 में फरीदाबाद, 1989 में यमुनानगर, कैथल, रेवाड़ी, पानीपत, 1995 में पंचकूला, 1996 में फतेहाबाद, 1997 में झज्जर, 2005 में नूंह, 2008 में पलवल, 2016 में चरखी दादरी को जिला बनाया गया।
10 जिलों का प्रस्ताव
जानकारी के लिए बता दे कि प्रदेश सरकार के पास 10 जिलों का प्रस्ताव विचाराधीन है। इनमें असंध, नारायणगढ़, मानेसर, पिहोवा, बरवाला, सफीदों, पटौदी, डबवाली, हांसी व गोहाना शामिल हैं।
सबसे ऊपर इन जिलों के नाम
सूत्रों का कहना है कि सबसे पहले गोहाना, हांसी व डबवाली में से किसी एक को जिला बनाने की घोषणा होगी। बाकी को लेकर जनगणना के बाद फैसला लिया जाएगा।
ताजा जानकारी के लिए बता दे कि इसकी अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की थी। मंत्री ने कहा था कि सरकार जनता व जनप्रतिनिधियों की मांगों के अनुसार प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन करने को प्रतिबद्ध है। पुनर्गठन उप-समिति की इस ऽवीं बैठक में बतौर सदस्य शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा व कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे थे।