नगर निकाय चुनाव-2026: सीकर में चुनावी व्यवस्थाओं के लिए भवन और खेल मैदान अधिग्रहित

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत विभिन्न भवनों एवं खेल मैदानों का तत्काल प्रभाव से अधिग्रहण करने के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार अधिग्रहित परिसरों का उपयोग चुनाव संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए किया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारी, सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ, नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन परिसरों का किया गया अधिग्रहण

आदेश के तहत निम्नलिखित परिसरों को चुनाव कार्यों के लिए अधिग्रहित किया गया है—

  • श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय, सिल्वर जुबली रोड, सीकर
  • श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिल्वर जुबली रोड, सीकर का खेल मैदान संख्या-1
  • श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिल्वर जुबली रोड, सीकर का खेल मैदान संख्या-2
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर

इन सभी भवनों एवं परिसरों को आवश्यक सुविधाओं सहित तत्काल प्रभाव से चुनावी कार्यों के लिए अधिग्रहित किया गया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...