Posted inHealth News (चिकित्सा समाचार), Sikar News (सीकर समाचार)

अस्पताल में लगी मरीजों की कतार

गर्मी से मरीजों की संख्या भी बढ़ी

दांतारामगढ़ [प्रदीप सैनी ] गर्मी के कारण आमजन बेहाल नजर आ रहा है वहीं मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। दातारामगढ़ के राजकीय आदर्श चिकित्सालय में मरीजों का इलाज आउटडोर 300 के पार हो गया हैं। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लगी है और रोजाना के यही हालात हैं। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही हैं। मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। अस्पताल में एकमात्र चिकित्सक ही मरीजों का उपचार कर रहा हैं। वहीं मरीजों के लिए भर्ती होने के लिए बेड भी कम पड़ रहे हैं। उपखंड मुख्यालय के चिकित्सालय में जहां कमरों की कमी है वहीं मात्र 5 बेड से काम चलाया जा रहा हैं।