Posted inHealth News (चिकित्सा समाचार), Sikar News (सीकर समाचार)

पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में हुआ सिजेरियन प्रसव

आमजन को मिल रही है गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं

सीकर, चिकित्सा विभाग की ओर से आमजन को गुणवत्तापूर्ण प्रसव सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। जिले नीमकाथाना क्षेत्र के पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सिजेरियन प्रसव की सुविधा भी मिल रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ निर्मल सिंह ने बताया कि पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सिजेरियन प्रसव की सुविधा भी आमजन को दी जा रही है। जिला कलेक्टर डाॅ अमित यादव के निर्देशन में यह सुविधा शुरू की गई है।

बीसीएमओ नीमकाथाना डाॅ अशोक यादव ने बताया कि पाटन क्षेत्र के केशर की ढाणी निवासी गीता देवी के पाटन सीएचसी में शुक्रवार को पहला सिजेरियन प्रसव करवाया गया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है। सीएचसी के प्रभारी शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ अमित यादव, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ गुमान सिंह यादव, डाॅ मोनिका, निश्चेतन विशेषज्ञ डाॅ सत्यवीर गुजर्र, नर्सिंग अधिकारी सुरेश यादव एएनएम मनिता यादव की टीम ने 30 वर्षीय गीता देवी के सिजेरियन प्रसव करवाया।

गीता देवी के पहले दो बच्चे भी आॅपरेशन से ही हुए थे। उस समय उनको प्रसव को कोटपुतली जाना पडा था। गीता देवी के यह तीसरा बच्चा हुआ है। प्रभारी अधिकारी डाॅ अमित यादव ने बताया कि गीता देवी के पहले से दो बच्चे आॅपरेशन से हो चुके थे। ऐसे में तीसरा बच्चा भी आॅपरेशन से करने में काफी दिक्कत आती है।