Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सूरजगढ़(के के गाँधी) आदर्श समाज समिति इंडिया का वार्षिक अधिवेशन 1 सितंबर को 10 बजे गांधी कृषि फार्म कुम्हारों का बास सूरजगढ़ में आयोजित किया जायेगा। समिति अध्यक्ष के धर्मपाल गांधी ने बताया अधिवेशन में संगठन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा होगी व भविष्य में किये जाने वाले कार्यों की रूपरेखा बनाई जायेगी। समिति द्वारा चयनित प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा। कमेटी द्वारा शिक्षा, कला एवं संस्कृति, साहित्य,शांति, विज्ञान एंड टेक्नोलॉजी, चिकित्सा, स्वच्छ राजनीति, राजकीय सेवा, पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महान हस्तियों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा की जायेगी। समाज में शांति व भाईचारा स्थापित करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को अधिवेशन में सम्मानित किया जायेगा. राष्ट्रहित में योगदान देने वाले युवाओं और महिलाओं के अलावा वीरांगनाओं का भी सम्मान किया जायेगा।
