Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
चूरू, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा टीम ने 4 नमूने लिये। सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि 21 सितंबर 2022 को 4 नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया व विनोद थारवान ने बताया कि फर्म मामा-भांजा रसगुल्ला भंडार सरदारशहर से रसगुल्ला और गुलाब जामुन मिठाई के दो नमूने लिए। फर्म नवल राम भंवर लाल सरदारशहर से सरसों तेल ब्रांड स्मार्ट वाइफ का एक नमूना लिया गया है।इसी तरह फर्म नवलराम नेमचंद सरदारशहर से सरसों तेल ब्रांड दुल्हन का एक नमूना लिया गया है। व्यापारियों को साफ सफाई रखने व शुद्ध खाद्य सामग्री विक्रय करने के लिए पाबंद किया गया है। चारों नमूनो को प्रयोगशाला जयपुर जांच के लिए भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
