Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सीकर, जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी राकेश लाटा ने बताया कि साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग में पूर्व में कार्यरत साक्षरता प्रेरकों का 5 माह का मानदेय भुगतान इसी सप्ताह में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन प्रेरको के पूर्व में दिए गए बैंक, खाता नंबर में यदि कोई बदलाव हो तो कार्यालय समय में आकर परिवर्तन 13 सितम्बर (मंगलवार) तक करवा सकते है। यदि पूर्व मे दिए गए बैंक खाता नंबर सही है तो प्रेरकों को स्वयं आने की आवश्यकता नही हैं, उनके खाते में प्रमाणित उपस्थिति के अनुसार मानदेय राशि का खाते में ऑनलाईन स्थानांतरण इसी सप्ताह कर दिया जाएगा।
