Archive Notice: This article was originally published on 1 सितम्बर 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

 बगड़ , आज ज्योति विधापीठ  सीनियर सेकण्डरी स्कूल के प्रांगण में 64 वी जिला स्तरीय टेबल टेनिस व बैडमिन्टन 14 वर्षीय छात्र छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्र्म के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता  बंटेश देवी , सरपंच ग्राम पंचायत माखर  ने की।  मुख्य अतिथि ने घोषणा पत्र के माध्यम से  प्रतियोगी खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। सरपंचबंटेश देवी ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण करवाकर खेल को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।  इस अवसर पर निर्णायक मण्डल की भूमिका निभाने वाले भीखाराम, सुनीलयादव , सुरेंद्र सुरा ,पंकच लम्बा , नरेंद्र कुमार , हरदयाल सिंह , सहीराम  तथा समस्त विधालय स्टाफ उपस्थित रहा।  संस्था प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी बताया कि बैटमिंटन छात्र वर्ग में कुल 20 टीमें व 84 छात्र तथा छात्रा वर्ग में 13 टीमें व 60 छात्राओं ने भाग लिया। टेबल टेनिस छात्र वर्ग मे 5 टीमें 23 छात्र व छात्रा वर्ग में 5 टीमें 19  छात्राओं ने भाग लिया।विद्यालय के शारीरिक शिक्षक  नरेश शर्मा ने बताया कि बैटमिंटन छात्रा वर्ग – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खाजपुर नया तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय नवलड़ी के बीच खेला गया। जिसमे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खाजपुर नया की टीम विजेता रही।  

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...